{"_id":"35b26b45f5fe5ba58792fdc074fe047e","slug":"sadar-tehsil-divided-into-nine-zones-and-73-sectors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर तहसील को नौ जोन व 73 सेक्टर में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर तहसील को नौ जोन व 73 सेक्टर में बांटा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिसंबर को सदर तहसील क्षेत्र में होने वाले ग्राम प्रधान व सदस्य पद के मतदान के लिए तहसील सदर को नौ जोन व 79 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यह जानकारी डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने सोमवार को धानेपुर के बीएचडी इंटर कॉलेज में पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लेने के दौरान दी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सशस्त्र सीमा बल की एक कंपनी, पीएसी की दो कंपनी तैनात की गई हैं।
त्वरित कार्यवाही के लिए 60 कलस्टर मोबाइल टीमें बनाई गई हैं, जो हर पांच से दस मिनट पर प्रत्येक मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगी।
डीएम ने बताया कि अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि शांतिपूर्ण मतदान में व्यवधान डालने वालों से बेहद सख्ती से निपटा जाए तथा ऐसे लोगों को तत्काल हवालात भेजने की कार्रवाई की जाए।
मतदान केंद्रों पर मतदान अभिकर्ताओं को मोबाइल ले जाने की कतई इजाजत नहीं होगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान एसपी अनिल कुमार सिंह, सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित, एसडीएम मनकापुर अनिल मिश्र, सीओ मनकापुर अमित किशोर आदि मौजूद रहे।