फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rush to buy cheap vehicles

सस्ते वाहनों को खरीदने के लिए लगी भीड़

Fri, 31 Mar 2017 11:20 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Fri, 31 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
 प्रदूषण पर लगाम लगाने को लेकर बीएस-3 वाहनों की बिक्री व निर्माण पर रोक लगा दिये जाने के फरमान के बाद स्टाक को निकालने के लिए छूट मिलने पर खरीदारों की भीड़ लग गई। बाइकों पर 10 से 15 हजार की छूट मिलने के कारण गुरुवार देर रात तक जिले की सभी एजेंसियों पर  मौजूद बाइकें और स्कूटर बिक गईं। शुक्रवार को भी बाइक खरीदने को लेकर मारामारी रही।  दो दिन में जिले में बीएस-3 की 300 बाइकें बिक गई। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण रोकने के लिए प्रदूषण मुक्त बीएस फोर माडल के बाइक की बिक्री करने का फरमान जारी किया था। इसके बाद बाइक बनाने वाली कंपनियों में हड़कम्प मच गया उन्होंने अपने सभी डीलरों को 31 मार्च तक सभी बाइकों की बिक्री छूट पर करने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


गुुरूवार से लोगों ने बाइकों की खरीदारी शुरू कर दी। देर शाम तक ही कई एजेन्सियों पर बाइक नही बची लोगों को मायूस होना पड़ा। शुक्रवार को सुबह तक इस बात की जानकारी दूर दराज के लोगों को भी हो जाने से सुबह से एजेंसियों पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के होण्डा शोरूम पर पहले दिन 35 बाइक बिक गई। शोरूम के सेल्स मैनेजर अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि उनके पास अब बीएस थ्री माडल की कोई बाइक नहीं बची है। इसी तरह से हीरो आटो एजेंसी पर शुक्रवार को कोई बाइक नहीं बची। बजाज आटो एजेंसी पर भी एक भी बाइक नहीं बची। सभी एजेन्सियों पर अब तक 300 से अधिक बाइक बिक चुकी थी। माना जा रहा है एजेन्सियों पर बची बाइकें भी देर शाम तक और बिकेंगी।       
      
गोंडा। सुप्रीम कोर्ट का फरमान आने के बाद बाइक बनाने वाली कम्पनियों ने भी छूट पर जल्द से जल्द जैसे ही बाइक को बेचने का ऐलान किया लोग बाइक लेने को लेकर टूट पड़े। एक ही दिन में कई एजेंसियों पर बीएस -3 बाइक खत्म हो गईं।


जिन्हें बाद में जानकारी हुई वे लोग हाथ मलते रहे। लोग दिन भर एक अदद बाइक के लिए अलग अलग स्तर से जुगाड़ लगाते रहे। हर किसी को एक बाइक की दरकार थी इसके लिए वे पूरे दिन जुगाड़ करते रहे। उनका मानना था कि एजेंसी वाले बाइक रखें हैं और वह अब प्रभावशाली लोगों के अलावा उन्हें दे रहे हैं जो उन्हें छूट के अधिक कीमत दे रहा है।       
     
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed