{"_id":"3ece0ecfe05912fc4cb7c1b1c518d36d","slug":"running-campaign-to-prevent-power-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने को चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने को चला अभियान
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन की 22 टीमों ने मंगलवार को एक साथ जिले के कई हिस्सों में छापेमारी कर बिजली चोरी रोको अभियान की शुरूआत की। इस दौरान शहर के आवास विकास, सिविल लाइन सहित कई पॉश इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीम ने छापेमारी की। बकाएदारी में कई कनेक्शनों को काटने के अतिरिक्त शहर-देहात में नए मीटर भी लगाए गए।
जिले में बिजली चोरी और लाइनलॉस को कम करने के उद्देश्य से चलने वाला यह दूसरा अभियान है। मंगलवार को पावर कॉर्पोरेशन की 22 टीमों ने एक साथ मिलकर जिले के कई इलाकों में अभियान चलाया और जहां-जहां लोगों के घरों में बिजली के मीटर नहीं लगे थे, उनके घरों में नए मीटर लगाए।
इसके साथ ही दर्जनों की संख्या में खराब मीटरों का भी बदला गया। अधिशासी अभियंता राधेश्याम भाष्कर ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी व मुख्य अभियंता के निर्देशन में 22 टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर घर-घर बिजली के मीटर चेक किए।
विज्ञापन
बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं से बिलों की वसूली के अतिरिक्त बिजली के नए कनेक्शन भी निर्गत किए गए। हालांकि पहले दिन विभागीय अव्यवस्थाओं के चलते पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी अभियान की प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार कर पाने में विफल रहे। मंगलवार को अभियान के पहले दिन ही अधिकांश पावर कॉर्पोरेशन अमला आवास विकास में ही डेरा जमाए रहा। वहीं जानकीनगर में भी कई घरों में टीम की तरफ से मीटर चेक किए गए।