Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Observant women will offer *arghya* (libation) to the setting sun today

Gonda News: डूबते सूर्य को आज अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

Sat, 14 Nov 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Observant women will offer *arghya* (libation) to the setting sun today
गोंडा में छठ पूजा के लिए की गईं तैयारियां। संवाद
गोंडा। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घाटों पर तैयारियां की गई हैं। शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।
विज्ञापन

खरना के लिए सुबह से ही घरों में साफ-सफाई और प्रसाद बनाने की तैयारियां चलती रहीं। व्रती महिलाओं ने मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर और रोटी तैयार की। शाम को छठी मैया को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद व्रती महिलाएं छठ पूजा के समापन तक अन्न और जल ग्रहण नहीं करेंगी।
विज्ञापन

रविवार शाम व्रती महिलाएं पारंपरिक तरीके से बांस के सूप में फल और पूजन सामग्री सजाकर जलाशयों में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की मंगलकामना करेंगी। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण होगा। घरों से लेकर घाटों तक छठ के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। युवा और परिवार के अन्य सदस्य भी घाटों की व्यवस्था में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों के बढ़े दाम
छठ पूजा के लिए बाजार में फल और कंद-मूल के दाम बढ़े हुए हैं। बड़गांव बाजार में ईख 10 से 20 रुपये प्रति पीस, केला 50 से 60 रुपये दर्जन और सेब 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। अनार का भाव करीब 150 रुपये किलो रहा। अदरक, हल्दी और अरबी 160 से 200 रुपये किलो तक बिके।

कटरा घाट पर रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम
करनैलगंज। सरयू के कटरा घाट पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाट को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। पंडाल लगाकर छठी मैया की आराधना और भजन-कीर्तन की व्यवस्था की गई है। रविवार शाम और सोमवार सुबह अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। सुरक्षा के मद्देनजर नदी में बैरिकेडिंग कराई गई है, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जा सकें।

गोंडा में छठ पूजा के लिए की गईं तैयारियां। संवाद

गोंडा में छठ पूजा के लिए की गईं तैयारियां। संवाद

गोंडा में छठ पूजा के लिए की गईं तैयारियां। संवाद

गोंडा में छठ पूजा के लिए की गईं तैयारियां। संवाद

गोंडा में छठ पूजा के लिए की गईं तैयारियां। संवाद

गोंडा में छठ पूजा के लिए की गईं तैयारियां। संवाद

गोंडा में छठ पूजा के लिए की गईं तैयारियां। संवाद

गोंडा में छठ पूजा के लिए की गईं तैयारियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed