{"_id":"66d21051f43b9d973b06f985","slug":"romi-arjun-and-hemant-topped-in-playing-challenging-match-gonda-news-c-100-1-gon1002-122763-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्लेइंग चैलेंजिंग मैच में रोमी, अर्जुन व हेमंत अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्लेइंग चैलेंजिंग मैच में रोमी, अर्जुन व हेमंत अव्वल
Sat, 31 Aug 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस समारोह पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को प्लेइंग चैलेंजिंग मैच कराया गया। इसमें रोमी, अर्जुन व हेमंत ने बाजी मारी।
खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम में 26 से 31 तक आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत शुक्रवार को प्लेइंग चैलेंजिंग मैच (विभिन्न तरह के अभ्यास) बालक-बालिका वर्ग में हुए। इसमें सीनियर बालिका वर्ग में रोमी पहले, ज्योति दूसरे व गुड़िया तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग में अर्जुन पहले, रामू गुप्ता दूसरे और आजाद तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में हेमंत शर्मा पहले, किस्तम अली दूसरे व भुपेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि कई प्रकार के अभ्यास अब खिलाड़ियों के बीच विलुप्त होते जा रहे हैं। इसीलिए प्लेइंग चैलेंजिंग मैच कराया गया। इस अभ्यास में खिलाड़ियों ने जमकर मेहनत की। उन्होंने बताया कि शनिवार को विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों व टीमों को सम्मानित किया जाएगा।