फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Robbers stole jewellery worth lakhs in Gonda but police could not recover goods during investigation

UP News: लाखों के जेवर पार कर ले गए लुटेरे, पुलिस खुलासे में न बरामद कर सकी धेला भर का माल; पीड़ित परेशान

Mon, 02 Dec 2024 04:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 04:42 PM IST
सार

लुटेरे घर से लाखों के जेवर पार कर ले गए। पुलिस खुलासे में धेला भर का माल न बरामद कर सकी।  पीड़ित ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Robbers stole jewellery worth lakhs in Gonda but police could not recover goods during investigation
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के गोंडा में बीते सात जून को अपाचे सवार तीन बदमाशों ने परसपुर के चरसड़ी चौराहे के पास एक सराफ से लाखों रुपये के जेवर, तिजोरी और बाइक की चाभी समेत माल लूट ले गए थे। मगर पुलिस खुलासे में न तो लूटे गए सोने व चांदी के जेवरात बरामद हो सके। न ही पीड़ित की चाभी मिल पाई है। ऐसे में पीड़ित ने पुलिस खुलासे पर सवाल खड़ा किया है।

विज्ञापन


पीड़ित सराफ राजन ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पीड़ित थाने पहुंचकर मामले की जानकारी की तो पता चला कि पता चला कि लाखों रुपये के सोने-चांदी के एवज में 16 हजार रुपये बरामद हुआ। ऐसे में पीड़ित ने शनिवार को एसपी कार्यालय में खुलासे पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया

पीड़ित का कहना है कि सरेराह बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। ऐसे में व्यापारी दहशत में हैं। वहीं, माल बरामद न होने से निराशा हाथ लग रही है। कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की थी। ऐसे में न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही रिमांड पर लेकर माल बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

ग्राम चरसड़ी में मदन लाल ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। गत 07 जून की रात वह अपने पिता मदन लाल सोनी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। ग्राम चरसड़ी चौराहे से भौरीगंज मार्ग पर एक बिना नंबर की सफेद अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर उसके पिता मदन लाल सोनी से पिट्ठू बैग लूटकर भौरीगंज की तरफ भाग निकले थे। बताया कि बैग में सोने का जेवरात व सोना रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed