फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Road construction from Misrulia to Munnn Khan

मिश्रौलिया से मुन्नन खां चौराहे तक चौड़ी होगी सड़क

Wed, 09 Sep 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 09 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय व अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह की उपस्थिति में माध्यमिक शिक्षामंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने शिलान्यास किया। जिन कार्यों का लोकार्पण हुआ, उसमें सबसे बड़ी परियोजना नाला निर्माण है। बड़गांव से नूरामल मंदिर व पुलिस चौकी तक बड़े नाले का निर्माण कराया गया।

विज्ञापन


इससे नगर वासियों को जलभराव से निजात मिलेगी। मिश्रौलिया से मुन्नन खां चौराहे तक 35 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। कुल 85.5 करोड़ से नगर का कायाकल्प होगा। नगर पालिका गोंडा में नाली, सीसी रोड, नाला, इंटरलाकिंग के कार्य के लिए नगर पालिका परिषद व आरईएस द्वारा कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरईएस द्वारा कराए गए 44 कार्यों पर 12.70 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसका लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नगर के विकास के लिए तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। नगर में 109 परियोजनाएं पूरी हो गई हैं, जिसका लोकार्पण राज्यमंत्री ने किया। 116 परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है। इसका शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बड़ी परियोजनाएं
-फखरुद्दीन अली अहमद चौराहा से बस स्टेशन चौराहा तक सड़क के दोनों छोर पर रबर मोल्डिंग इंटरलाकिंग का कार्य 72 लाख रुपये की लागत से।
-गांधी पार्क गेट से शास्त्री प्रतिमा तक रबर मोल्डिंग इंटरलाकिंग का कार्य 32 लाख रुपये की लागत से।
-कच्चे बाबा स्थान पर बने शवदाह केंद्र पर निर्माण कार्य 12 लाख रुपये की लागत से।
-प्रकाश विद्या मंदिर से पवन के आवास तक सीसी रोड व नाली निर्माण 52 लाख रुपये की लागत से।
-राजा मोहल्ला से रतन तालाब तक नाला निर्माण 80 लाख रुपये की लागत से।

सड़क चौड़ीकरण को मिले 49.5 करोड़
मिश्रौलिया रेलवे गुमटी से मुन्नन खां चौराहे तक नगर के मध्य से होकर सड़क के चौड़ीकरण के लिए 35 करोड़ रुपये प्रशासन को मिले हैं। इससे नगर के मध्य होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण पीडब्ल्यूडी कराएगा। इसकी धनराशि मिल गई है। जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण व निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। 

राज्यमंत्री पंडित सिंह ने बताया कि नगर का मध्य का मार्ग सकरा है। इसलिए आए दिन जाम की स्थिति रहती है। मिश्रौलिया पुलिस चौकी से मुन्नन खां चौराहे तक 35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव गया था, जिसे मुख्यमंत्री से स्वीकृत कर दिया है और धनराशि भी मिल गई है। इसके अलावा 14.5 करोड़ रुपये से गोंडा-लखनऊ मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसकी भी स्वीकृति मिल गई है।


पूरे नगर का होगा विकास
नगर पालिका के प्रशासक एवं अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि नगर के विकास के लिए करीब एक अरब रुपये की परियोजनाओं पर काम होगा। इसमें करीब 36 करोड़ रुपये मिल गए थे, उससे कार्य चल रहा है। कुछ का कार्य पूरा हो गया है और कुछ का बुधवार को शिलान्यास कराया गया है। शीघ्र ही कई बड़ी परियोजनाओं के लिए धनराशि मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed