फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   river

दो साल बाद पवित्र घाटों पर बहेगी आस्था की अविरल गंगा

Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
river
18द्दस्रड्डश्च13-गोंडा के तिर्रेमनोरमा स्थित पोखरा। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को जिले पवित्र नदियों के तटों पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। करनैलगंज के सरयू तट के साथ ही पसका, भौरीगंज, इंटियाथोक के तिर्रेमनोरमा में मनवर नदी के तट पर दो साल बाद आस्था की अविरल गंगा बहेगी। जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर नदियों में स्नान और पूजन अर्चन का अलग ही महत्व है। घाटों पर श्रद्वालुओं के स्नान ध्यान के साथ ही वहां मेला भी लगता है। इस दौरान जिले ही नहीं आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु आते हैं। करनैलगंज में मुख्य स्नान होता है तो तिर्रेमनोरमा में ऐतिहासिक मेला लगता है।
विज्ञापन

रूपईडीह में शुक्रवार को मनवर नदी के तट पर तिर्रेमनोरमा में ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में लाखों श्रद्धालु स्नान करेंगे। कहा जाता है कि यहां पूजन-अर्चना से मन की मुराद पूरी होती है। गांव को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोंडा के राजा महराजा देवीबख्श सिंह ने बसाया था। यह स्थल राजपूतों के शौर्य से भी जुड़ा हुआ है। शहर से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति तिर्रेमनोरमा गांव में शुक्रवार को सबसे बड़ा मेला लगेगा। यह स्थल 84 कोसी परिक्रमा के दायरे में भी है। यह राजा दशरथ के पुत्र की कामना के लिए किए गए कामेष्टि यज्ञ स्थल मखौड़ा को जोड़ता है।
विज्ञापन

यहां मनोकामना पूरी होने की किंवदंतियां भी है। तपोस्थली पर महर्षि उद्वालक की समाधि स्थल व आश्रम भी है। इसके अलावा सत्य साईं मन्दिर बना हुआ है। राम जानकी मंदिर में अनवरत पूजा पाठ चलता रहता है। लगभग एक सौ वर्ष पूर्व यहां मन्दिर व आश्रम का निर्माण हुआ था। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान पूजन अर्चन के अलावा खिचड़ी दान, गोदान की परंपरा है। ऐतिहासिक महत्व होने एवं कार्तिक पूर्णिमा के दिन करीब पांच लाख लोगों की आस्था से जुड़े स्थल की अनदेखी भी हो रही है। यहां के सरोवर की सीढ़ियां और मन्दिर जर्जर हो चुका है। कटौली गांव के फलाहारी कुट्टी,पर कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगता है। मनोरमा मेले के संबंध में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक मेले के अवसर पर राजस्व कर्मियों के अलावा सफाई कर्मियों को लगाकर साफ-सफाई कराया जा रहा है। पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ में जुटेंगे श्रद्धालु, सजेगा मेला
मोतीगंज। मुनि उद्दालक की तपोभूमि राजगढ़ बाजार में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला लगेगा। मनोरमा नदी के तट पर पौराणिक स्थल पोखरा में लोग स्नान ध्यान करने के बाद लोग श्रीराम जानकी मंदिर वा दुर्गा मंदिर में दर्शन करने के बाद दान देते हैं और अपनी मन्नते मांगते है। गुरुवार को मोतीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ साफ सफाई के साथ ही पेयजल की व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान को निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मेला परिसर के अंदर थाने के महिला आरक्षियो को भी लगाया गया है। राजगढ़ बाजार निवासी अर्जुन वर्मा ने बताया कि सफाई कर्मचारी विश्राम वर्मा ने ऐतिहासिक मेला पर्व पर सफाई नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed