{"_id":"5d49c19b8ebc3e6cb12eabfe","slug":"revenue-inspector-suspended-for-corruption-gonda-news-lko4750183123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्व निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्व निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। आयुक्त देवीपाटन मंडल महेन्द्र कुमार व डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह ने तहसील सदर व करनैलगंज में मंगलवार को पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण किया।
दोनों तहसीलों में अनुपस्थित पाए गए 27 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं भ्रष्टाचार के आरोप में एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
तहसील सदर पहुंचे आयुक्त को चकबन्दी अधिकारी नवीन, बीडीओ इटियाथोक, एई आरईडी, विद्युत, लघु सिंचाई व ड्रेनेज खंड-2, क्षेत्रीय वनाधिकारी, एडीओ पंचायत झंझरी व रूपईडीह और एडीओ समाज कल्याण सहित 11 अधिकारी गैरजाजिर पाए गए।
करनैलगंज में सीएचसी अधीक्षक परसपुर, कटरा व हलधरमऊ, पूर्ति निरीक्षक परसपुर, सहायक विकास अधिकारी कृषि हलधरमऊ व परसपुर, राजस्व निरीक्षक भंभुआ व पहाड़ापुर और दुबहा, प्रभारी निरीक्षक उमरीबेगमगंज, सचिव गन्ना समिति भंभुआ, वन दरोगा अशोक कुमार व रामचन्द्र सिंह, नलकूप पर्यवेक्षक सुनील मिश्र, सचिव मंडी करनैलगंज, एई सरय नहर खंड प्रथम गोंडा तथा सहायक चकबन्दी अधिकारी परसपुर सहित 16 अधिकारी गैर हाजिर मिले। आयुक्त ने अनुपस्थित सभी 27 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
मनकापुर में शिकायतकर्ता देवेन्द्र प्रसाद मिश्र निवासी जगन्नाथपुर ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसके गांव के राजस्व निरीक्षक रमाकान्त तिवारी ने पांच माह पहले से लंबित हदबरारी के मामले में एसडीएम को रिपोर्ट नहीं दी और उन्होंने उससे रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत ली। डीएम ने राजस्व निरीक्षक रमाकान्त तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।