{"_id":"6a0df93bf4c68c0d6b0d2f9e","slug":"reshuffle-in-deployment-of-bdos-of-many-blocks-gonda-news-c-100-1-gon1003-158691-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कई ब्लॉकों के बीडीओ की तैनाती में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कई ब्लॉकों के बीडीओ की तैनाती में फेरबदल
Wed, 20 May 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने कार्यभार संभालने के बाद विकास खंड अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। स्वतः रोजगार उपायुक्त जेएन राव को झंझरी ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार देकर बीडीओ बनाया गया है। रुपईडीह के बीडीओ अभय सिंह को छपिया ब्लॉक के साथ मनकापुर में कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
मनकापुर बीडीओ गौरीशा श्रीवास्तव को आकांक्षी ब्लॉक रुपईडीह का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नवाबगंज बीडीओ संजय कुमार श्रीवास्तव को आकांक्षी ब्लॉक पंडरीकृपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुजेहना बीडीओ सत्य प्रकाश पांडेय को परसपुर, बभनजोत बीडीओ राम लगन वर्मा को नवाबगंज, पंडरीकृपाल बीडीओ ओम प्रकाश सिंह को आकांक्षी ब्लॉक बभनजोत तथा तरबगंज बीडीओ रवि कुमार गुप्ता को बेलसर ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
इसके अलावा इटियाथोक बीडीओ विजय कुमार मिश्र को मुजेहना तथा हलधरमऊ बीडीओ देव नायक सिंह को कटरा बाजार ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। झंझरी ब्लॉक के संयुक्त बीडीओ बीरेंद्र कुमार मिश्र को मनकापुर बीडीओ का चार्ज दिया गया है।