फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Message of 'Healthy Woman, Healthy Family' conveyed at the exhibition

Gonda News: प्रदर्शनी में दिया स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार का संदेश

Mon, 21 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Message of 'Healthy Woman, Healthy Family' conveyed at the exhibition
नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में पोषण प्रदर्शनी देखतीं ​शि​क्षिकाएं। स्रोत: महाविद्यालय
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में सोमवार को पौष्टिक एवं संतुलित आहार पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्राओं ने विभिन्न व्यंजनों के माध्यम से ‘स्वस्थ महिला, स्वस्थ परिवार’ का संदेश दिया।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष और एमए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने अनाज, मोटे अनाज (मिलेट्स), दाल, हरी सब्जियों और अन्य पौष्टिक सामग्री से व्यंजन तैयार किए। आटा और गेहूं का हलुआ, उबले चने, उबले मटर, मिलेट्स और हरी सब्जियों से बने व्यंजन प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे। प्रबंधतंत्र की सदस्य दीपाली मोदी, गुंजन शाह और पूजा छाबड़ा ने छात्राओं से संवाद किया और पोषक तत्वों से जुड़े सवाल पूछे। छात्राओं ने उनके जवाब दिए। अतिथियों ने उनके ज्ञान और प्रस्तुतीकरण की सराहना की। प्राचार्य डॉ. आरती श्रीवास्तव, रंजना बंध, सुषमा सिंह, सुनीता मिश्रा आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed