फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Reputation of two MPs-seven MLAs at stake in Gonda

Gonda News: दो सांसद-सात विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर

Wed, 03 May 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Reputation of two MPs-seven MLAs at stake in Gonda
गोंडा। नगर निकाय चुनाव में भाग्यविधाता मतदाता अपने वोट की चोट से शहर की सरकार चुनेंगे। इस चुनाव में गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या और कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ ही भाजपा के छह विधायकों व एक एमएलसी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दोनों सांसद पांच-पांच निकायों की जनता की कसौटी पर कितने खरे उतरते हैं, यह 13 मई को चुनाव परिणाम से सामने आएगा। चुनाव नतीजे को लेकर भाजपा के इन नौ दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
विज्ञापन

निकायों में विधायकों ने भाजपा प्रत्याशियों के पूरे चुनाव में जोर लगाया है। कैसरगंज सांसद प्रचार तो नहीं कर सके मगर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उनके क्षेत्र की तरबगंज, बेलसर, परसपुर व कटरा बाजार नगर पंचायतों के साथ ही करनैलगंज व नवाबगंज नगर पालिका परिषद में प्रतिष्ठा जुड़ी है।
विज्ञापन

गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की प्रतिष्ठा नगर पालिका परिषद गोंडा के साथ ही धानेपुर, मनकापुर, खरगूपुर व नवाबगंज नगर पालिका के चुनाव से जुड़ी है। उन्होंने इन क्षेत्रों में प्रचार भी किया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री व विधायक रमापति शास्त्री की मनकापुर नगर पंचायत व नवाबगंज नगर पालिका में प्रतिष्ठा दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक प्रेमनरायन पांडेय की तरबगंज व बेलसर, विधायक अजय सिंह की परसपुर व करनैलगंज और विधायक बावन सिंह की कटराबाजार नगर पंचायत में प्रतिष्ठा दांव पर है।
विधायक विनय द्विवेदी की खरगूपुर व धानेपुर और सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह की गोंडा नगर पालिका परिषद में प्रतिष्ठा दांव पर है। इसके अलावा विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह की प्रतिष्ठा तरबगंज, बेलसर, नवाबगंज और गोंडा नगर पालिका में फंसी है।
निकायों में सपा नेताओं की क्षमता का भी आकलन होगा। इन समाजवादी धुरंधरों की सियासी साख भी फंसी है। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के पास करनैलगंज में दूसरी बार सपा प्रत्याशी को जिताने और परसपुर सीट भाजपा से छीनने की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रचार भी किया है। इसी तरह पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे की कटरा बाजार, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला व युवा सपा नेता राहुल शुक्ल की खरगूपुर व धानेपुर और गोंडा नगर पालिका में सपा नेता सूरज सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। नवाबगंज व मनकापुर में पूर्व विधायक रमेश गौतम, तरबगंज व बेलसर में पूर्व सपा प्रत्याशी रामभजन चौबे ने जोर लगाया है। परिणाम से इन्हें अपनी ताकत का एहसास होगा।

कांग्रेस ने बेलसर नगर पंचायत में ज्यादा जोर लगाया है। नवगठित सीट होने के साथ ही वहां के पार्टी नेता अधिक सक्रिय हैं। ऐसे में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने भी काफी प्रयास किया है। साथ ही मनकापुर, सदर, परसपुर में भी पार्टी उम्मीदवार मुस्तैद हैं। कई सीटों पर कांग्रेस का दांव फंस गया है। बसपा व आप की ओर से भी चुनाव में जोर आजमाइश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed