फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Republic Day was celebrated with enthusiasm

हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Wed, 27 Jan 2016 11:24 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Republic Day was celebrated with enthusiasm
इसके उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजादी की लड़ाई में रक्त बहाने और प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को देश कभी भुला नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, मजलूमों तथा आखिरी पंक्ति के व्यक्तियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सतत कार्य भी कर रही है।
विज्ञापन


जिस दिन इन गरीबों के चेहरों पर मुस्कान आ जाएगी उस दिन बलिदानियों की कुर्बानी सार्थक हो जाएगी। इसके अलावा सरकार द्वारा हर व्यक्ति को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं व विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है तथा प्रदेश में आवागमन के लिए सड़कों, पुलों, पेयजल व्यवस्था बिजली सहित तमाम विकास कार्यों को सरकार ने अमली जामा पहनाया है।
विज्ञापन


मंत्री ने बेहतर परेड के लिए पुलिस जवानों को दो लाख इक्यावन हजार रुपये तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत एवं नाटक प्रस्तुत करने पर भी पांच-पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार के रूप में प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सिंह, देवीपाटन मण्डल के प्रभारी आयुक्त/डीएम अजय कुमार उपाध्याय, पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल जेपी सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव व अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने ध्वजारोहण करने संकल्प दोहराने और गार्ड आफ  आनर की सलामी के उपरांत आयोजित समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारी सरकार द्वारा उन्हें सौंपी गई है। उसका वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें जिससे देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो, यही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर जीजीआईसी की छात्राओं को राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत करने पर जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। देवीपाटन मण्डल के अपर आयुक्त प्रशासन राजाराम ने आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण, गार्ड की सलामी, राष्ट्रगान एवं संकल्प दोहराने के उपरान्त आयोजित कार्यक्त्रस्म विचार व्यक्त किए।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामूहिक प्रार्थना, प्रभातफेरी, आजादी के नायक रहे विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, विद्यालयों में निबन्ध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, कुष्ठ आश्रम में रोगियों को दवा एवं फल वितरण, गांधी पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान तथा रूट मार्च, बालक-बालिकाओं की साइकिल रेस एवं विभागीय झांकियाें, वाद-विवाद निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन तथा सायं काल टाउनहाल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

मसकनवा के राजकीय  बालिका इंटर कॉलेज मसकनवां में प्रधानाचार्या राजपता देवी, गायत्री महाविद्यालय में प्रबंधक ज्ञान प्रकाश उर्फ मोनू पांडेय, स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी बाबा की समाधि स्थल पर जानकी प्रसाद गुप्त, बीआरसी  पर खण्डशिक्षा अधिकारी उदय भान चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉ. संदीप शुक्ला, मां गायत्री रामसुख पीजी कॉलेज, बीएस मेमोरियल बैदिक बिद्यापीठ, बाल बिकास परियोजना कार्यालय सहित सभी प्राथमिक, जूनियर व निजी विद्यालयों में ध्वजा रोहण किया गया।

झंडारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस
गोंडा। 67वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा रेलवे स्टेशन पर झंडारोहण के साथ ही तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रेलवे स्टेडियम में मुख्य चिकित्साधीक्षक राजीव सक्सेना ने तिरंगा झंडा फहराया। वहीं आरपीएफ के जवानों ने इस मौके पर सलामी दी।


रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र, एमके खान, सीआईबी प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद, डीजल शेड के सीनियर डीएमई डीके खरे, राजकीय रेलवे पुलिस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव तथा रे लवे ट्रैक डिपो के सीनियर सेक्सन इंजीनियर यूके सिंह ने भी अपने-अपने विभागों में झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed