फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Reporting police post will be built on the birthplace of Tulsidas

Gonda News: तुलसीदास की जन्मभूमि पर बनेगी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी

Mon, 10 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Reporting police post will be built on the birthplace of Tulsidas
गोंडा। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर सूकरखेत में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना की मुहिम तेज हो गई है। श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास व सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष ने एसपी को पत्र देकर सुरक्षा की दृष्टि से इस पावन स्थली पर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी स्थापना की मांग की थी।
विज्ञापन

परसपुर इंस्पेक्टर रणविजय सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर सूकरखेत में प्रस्तावित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के लिए 13 बिंदुओं पर आख्या भेजी गई है। अब यहां रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना का निर्णय शासन स्तर पर होना है। सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने कहा कि श्री तुलसी जन्मभूमि में नवनिर्मित तुलसी भवन अराजक तत्वों द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है। तुलसी भवन की खिड़कियां व दरवाजे चोरी हो गए हैं। यहां किसी भी दर्शनार्थी का रात्रि विश्राम संभव नहीं है। डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने मांग की है कि जब तक यहां रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना नहीं हो जाती तब तक वैकल्पिक सुरक्षा मुहैया कराई जाए। बताया कि यहां रिपोर्टिंग पुलिस चौकी स्थापना को लेकर साल 2007 से पुलिस महानिदेशक व अन्य अधिकारियों के यहां पत्राचार हो रहा है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर थाना परसपुर से 13 बिंदुओं पर आख्या भेजी गई है। जिसमें बताया गया है कि प्रस्तावित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी से संबंधित थाना का नाम परसपुर, थाने से दूरी सात किमी., जनसंख्या लगभग 63 हजार व क्षेत्रफल 30 किमी. है। संबंधित थाना का क्षेत्रफल 29677 हेक्टेयर एवं जनसंख्या लगभग 2.70 लाख है। वर्तमान में पुलिस चौकी पसका व शाहपुर स्थापित है। रिपोर्टिंग चौकी बनने पर एक उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी, दस आरक्षी, दो कुक व स्वीपर की तैनाती होगी। इसके अलावा एक वायरलेस सेट, एक हैंड हेल्ड वायरलेस सेट, बर्तन व फर्नीचर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed