फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Report of robbery turned out to be false; jewelry found in a heap of dung cakes

Gonda News: लूट की सूचना झूठी निकली, उपलों के ढेर में मिले गहने

Sat, 03 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Report of robbery turned out to be false; jewelry found in a heap of dung cakes
बालपुर/गोंडा। महिला को बंधक बनाकर घर में लूट की सूचना पुलिस की जांच में फर्जी निकली। पुलिस के अनुसार महिला ने ही नकदी और जेवर घर में उपलों के ढेर में छिपाकर यूपी 112 पर लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके से 20 हजार रुपये और जेवर बरामद कर लिए।
विज्ञापन

सीओ करनैलगंज आनंद राय के अनुसार शनिवार सुबह 05:13 बजे बालपुर हजारी के अहिरन पुरवा निवासी रोशनी ने सूचना दी कि बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांधकर घर में लूट की है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन के साथ महिला व परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। महिला के बताए घटनाक्रम में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने दोबारा पूछताछ की। सीओ के मुताबिक पूछताछ में रोशनी ने बताया कि लूट नहीं हुई थी।उसने ही नकदी व जेवर छिपाए थे। पुलिस ने घर के अंदर उपलों के ढेर से नकदी व जेवर बरामद किए। बरामद सामान रोशनी के जेठ काली प्रसाद यादव और पति सोनू यादव के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

ये कहानी बढ़ी थी

रोशनी ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार रात एक बजे वह कमरे में मोबाइल चला रही थी। जेठानी के कमरे से आवाज आने पर वह बाहर निकली तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। हाथ बांधकर किसी रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल किया और साड़ी के फंदे से छत के छल्ले में बांध दिया। इसके बाद नकदी व जेवर लेकर चले गए। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। सीओ ने कहा कि असत्य या भ्रामक सूचना देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed