{"_id":"5daf402a8ebc3e939e471b62","slug":"remembered-by-offering-wreath-at-the-memorial-site-of-adam-gondvi-gonda-news-lko4884054122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदम गोंडवी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदम गोंडवी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद
विज्ञापन
गोंडा के परसपुर के गजाधरपुरवा में जनकवि अदम गोंडवी की समाधि पर श्रद्धांजलि देते लोग।
- फोटो : GONDA
परसपुर (गोंडा)। जनकवि रामनाथ सिंह अदम गोंडवी के जयंती पर उनके पैतृक गांव आंटा गजराज पुरवा में उन्हीं के नाम से बने प्राइमरी विद्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समाधि स्थल पर उनके परिवारीजनों, विद्यालय के बच्चों, स्थानीय जनों के साथ अदम गोंडवी सांस्कृतिक व साहित्यिक परिषद के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
परिषद के अरुण कुमार सिंह, वीडी सिंह, उनके भाई केदारनाथ सिंह, पुत्र आलोक सिंह, धर्मेंद्रप्रताप सिंह पप्पू सिंह, प्रेमनरायन सिंह, कुंवरबहादुर सिंह, रामदेव सिंह, रामरती पांडेय, हंसराज सिंह, विद्यालय के बच्चे सहित तमाम लोगों ने उनके समाधि स्थल पर पहुंच उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
अरुण कुमार सिंह ने कहा अदम ने अपना सारा जीवन गरीबों, मजलूमों के नाम समर्पित किया। धर्मेन्द्र प्रताप सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि वास्तव में अदम जी आज के परिवेश में आधुनिक कबीर थे। उनकी रचनाएं लोगों को झकझोर देती हैं।
विज्ञापन
वहीं जयंती पर दो कलमकारों को अदम गोंडवी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अदम गोंडवी के परिवार की तरफ से पत्नी कमला देवी, भाई केदारनाथ सिंह, पुत्र आलोक सिंह, अदम गोंडवी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परिषद के अरुण कुमार सिंह, वीडी सिंह व धर्मेन्द्र कुमार सिंह पप्पू सिंह ने राज कुमार सोनी व कमल किशोर सिंह को अदम गोंडवी अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया।