{"_id":"6519a93a111a68dd6e0fa7f6","slug":"remembered-bapu-by-cleaning-gonda-news-c-99-1-slko1019-3257-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: साफ-सफाई कर बापू को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: साफ-सफाई कर बापू को किया याद
Sun, 01 Oct 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के फरेंदा गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी।
बलरामपुर। राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 154वीं जयंती की पूर्व संध्या पर जिले में स्वच्छता अभियान की धूम रही। रविवार को अवकाश के दिन भी स्कूल खुले रहे। विद्यार्थी, शिक्षक, समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने एक घंटे श्रमदान किया। स्कूलों में प्रभातफेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
स्वच्छता अभियान का शुभारंभ प्रबंध निदेशक परिवहन निगम मामूम अली सरवर व जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने तिकोनिया पार्क में आंबेडकर प्रेरणा स्थल व ग्राम फरेंदा में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एडीएम प्रदीप कुमार, परियोजना निदेशक सीपी श्रीवास्तव, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीपीएम संदीप कश्यप व नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू आदि मौजूद रहे।
सदर विधायक पल्टूराम ने रानी तालाब हनुमानगढ़ी मंदिर के पास झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने सीएचसी में झाड़ू लगाई। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशा फिरोज व अदनान फिरोज ने देवीपाटन में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। गैसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, पचपेड़वा में ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, रेहरा बाजार ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान, महराजगंज तराई में भाजपा नेता डॉ. हुकुम सिंह ने झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
डीआईओएस गोविंद राम के नेतृत्व में एमपीपी इंटर कॉलेज से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इसी तरह एनसीसी कैडेटों ने भी रैली निकालकर लोगों काे स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कमांडिंग आफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह व डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान आदि मौजूद रहे। बलरामपुर पब्लिक स्कूल श्रीदत्तगंज में बच्चों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। चौधरी लालता प्रसाद सिंह विद्यालय, आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल तुलसीपुर, कंपोजिट विद्यालय तिसाह श्रीदत्तगंज, कंपोजिट विद्यालय मुजेहना व कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर क्षेत्र में विद्यार्थियों ने स्वच्छता के कार्यक्रम किए।