{"_id":"6484b327f03dc7848f0f67b1","slug":"rejuvenation-of-heritage-from-ayodhya-to-ujjain-gonda-news-c-13-1-282723-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अयोध्या से लेकर उज्जैन तक विरासतों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अयोध्या से लेकर उज्जैन तक विरासतों का कायाकल्प
Sat, 10 Jun 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर में भाजपा की जनसभा में अतिथियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। - संवाद
गोंडा। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से आयोजित महासंपर्क अभियान के तहत शनिवार को मनकापुर के आरपी इंटर काॅलेज में गोंडा लोकसभा क्षेत्र की जनसभा का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा ने नौ साल में देश की तस्वीर बदल दी।
उन्होंने कहा कि हमारी जन्मभूमि उज्जैन से लेकर आप सबकी जन्मभूमि अयोध्या तक, काशी से लेकर केदार तक, देश में सांस्कृतिक विरासतों का संरक्षण एवं संवर्धन हो रहा है। केंद्र की सरकार सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण का ध्येय लेकर चलने वाली सरकार है। जनसभा को विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी एमएलसी इं. अवनीश कुमार सिंह, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक प्रभात वर्मा, विनय द्विवेदी व रामप्रताप वर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने किया।
मनकापुर क्षेत्र के मूसापुर के ग्राम प्रधान कृष्णगोपाल मिश्र उर्फ बब्बू, सोठिता प्रधान झिन्नू पांडेय व बनकसिया प्रधान प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने शनिवार को समर्थकों संग बाइक रैली निकाली। सैकड़ों समर्थकों के साथ दुर्जनपुर, चपरतल्ला, राजापुर परसौरा, जिगना बाजार अधियारी बाजार होते हुए सभी बाइक सवार मनकापुर की जनसभा में पहुंचे। इस दौरान भागीरथ वर्मा, संतोष मिश्र, बच्चूलाल भारती, बिहारी लाल, बबलू वर्मा, मालिकराम प्रजापति, बाबूराम आदि मौजूद रहे।