फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Recruitment should be done on vacant posts of SC-ST in the departments

Gonda News: विभागों में एससी-एसटी के रिक्त पदों पर हो भर्तियां, रिपोर्ट तलब

Wed, 01 Oct 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Recruitment should be done on vacant posts of SC-ST in the departments
निरीक्षण करती आयोग की सदस्य।
गोंडा। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य अनीता गौतम ने कहा है कि जो भर्तियां जिले स्तर से होने वाली हों उन्हें तत्काल भरा जाए तथा शासन स्तर की भर्तियों को भी भरने के लिए सरकार से अपील की जाएगी। एससी-एसटी के रिक्त पदों को लेकर रिपोर्ट तलब किया है।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को देर शाम पहुंची अनीता गौतम ने सबसे पहले राजकीय अनुसूचित जाति-जनजाति के बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रावासों में वाई-फाई व अन्य डिजिटल सेवाओं की सुविधा शुरू की जाएगी। यहां भोजन व पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक मिली। जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे बिना पूर्व सूचना के लिए आयोग की सदस्य जिला महिला अस्पताल पहुंच गई। जहां स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी में मरीज को छोड़कर स्वास्थ्यकर्मी चाय पीते नजर आए। साफ-सफाई का अभाव दिखाई पड़ा। जिसको लेकर बुधवार को दोपहर बाद फिर से निरीक्षण कर रात में मिली अव्यवस्थाओं को लेकर सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा व सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह जवाब-तलब करते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने ऑपरेशन कक्ष, प्रसव कक्ष, एसएनसीयूू सहित विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत जांच रिपोर्ट को लेकर सख्त
-जिला महिला अस्पताल में लापरवाही से गलत जांच रिपोर्ट देने की शिकायत के मामले को गंभीरता से लेते हुए एससी-एसटी आयोग की सदस्य ने सीएमओ व सीएमएस से मामले की जांच करवाकर रिपोर्ट देने को कहा है। कहा कि सरकारी विभाग में बैठे लापरवाह डॉक्टर व कर्मियों के खिलाफ जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed