फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Recovery will be done from village head, secretary and employment servant

Gonda News: ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक से होगी रिकवरी

Mon, 02 Jun 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Recovery will be done from village head, secretary and employment servant
गोंडा। मनकापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिसवा में मनरेगा के तहत की गई वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई शुरू हो गई है। डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद यादव ने ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक के खिलाफ रिकवरी का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

1.40 लाख रुपये की रिकवरी के लिए खंड विकास अधिकारी मनकापुर को तीन दिवस के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।उपायुक्त श्रम रोजगार जनार्दन प्रसाद यादव ने 27 मई को सिसवा गांव का निरीक्षण किया था। राजदत्त के खेत से मनवर नदी तक नाले की सफाई व सुंदरीकरण की जांच कराई गई थी। उक्त परियोजना पर सफाई के लिए 20 हजार 711 रुपये व खोदाई पर एक लाख 40 हजार की माप पुस्तिका पर पाई गई।
विज्ञापन

जांच के समय सिर्फ नाले की सफाई पाई गई, जिसमें खोदाई का कार्य नहीं कराया गया था। मनरेगा की वेबसाइट के अनुसार उक्त कार्य पर एक लाख 61 हजार 280 रुपये का भुगतान किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, सचिव ने बिना कार्य कराए ही भुगतान करा लिया है। बीडीओ गौरीशा श्रीवास्तव ने बताया कि पत्र प्राप्त हुआ है। स्थलीय जांच के लिए ब्लाॅक टीए, एपीओ मनरेगा, एडीओ की टीम से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed