फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Recommendation of suspension of doctor reached in place of superintendent wife in meeting

बैठक में अधीक्षक पत्नी के स्थान पर पहुंचे डॉक्टर के निलंबन की संस्तुति

Sat, 28 Sep 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of suspension of doctor reached in place of superintendent wife in meeting
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग में खड़ाऊंराज पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल का शनिवार को चाबुक चला। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी मुजेहना की अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा के स्थान पर उनके पति डॉ. विवेक मिश्र पहुंच गए। जिलाधिकारी को जानकारी हुई तो उन्होंने डॉक्टर विवेक को स्कूल से बाहर कर दिया। इसके साथ ही डॉ. विवेक को निलंबित करने की संस्तुति की। इसके अलावा जिला कारागार में तैनात चिकित्सक डॉ. टीपी जायसवाल के ड्यूटी पर न रहने और कार्य में लापरवाही मिलने पर उन्हें भी निलंबित करने की संस्तुति की। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके निरीक्षण में डॉ. टीपी जायसवाल गैर हाजिर मिले थे।
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी के सामने कई मामले उजागर हुए। मुजेहना अधीक्षक बनकर आए अधीक्षक के पति डॉ. विवेक मिश्र के निलंबन की संस्तुति करने के साथ ही उनके विरुद्ध लंबित जांच की रिपोर्ट तीन दिनों में मांगी है। इसके अलावा डीएम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों में खराब प्रगति पर प्रभारी चिकित्साधिकारी रूपईडीह से स्पष्टीकरण तलब किया है। बभनजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो चिकित्साधिकारियों की तैनाती है जिसमें वित्तीय प्रभार डॉ. आलोक सिंह तथा प्रशासनिक प्रभार डॉ. प्रणव मौर्य को दिए जाने की बात सामने आई। डीएम ने तैनाती कैसे और किस शासनादेश के तहत हुई है, का ब्यौरा सीएमओ से तलब किया है। स
विज्ञापन

ीएचसी का निरीक्षण हर सप्ताह करने का आदेश दिया और सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। हीमोग्लोबिन टेस्ट में बेलसर, परसपुर, मुजेहना, रूपईडीह की प्रगति सबसे खराब है। परसपुर प्रभारी चिकित्साधिकारी मीटिंग में परसपुर अंतर्गत उपकेंद्रों की संख्या नहीं बता पाए। उन्हें फटकार लगाई और तैयारी करके आने का निर्देश दिया। प्रसव की पूरी रिपोर्ट मांगी है और रेफर हुए मामलों के कारण स्पष्ट करने को कहा है। टीकाकरण में रूपईडीह, वजीरगंज, मसकनवां, इटियाथोक तथा मुख्यालय की प्रगति खराब रही। एचआईवी की जांच में बभनजोत, इटियाथोक, मनकापुर, काजीदेवर तथा तरबगंज की स्थिति खराब रही। यहां के अधीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। आशा के भुगतान में परसपुर और इटियाथोक की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना में 6368 लाभार्थियों के भुगतान न होने पर नाराजगी जताई और जल्द भुगतान के आदेश दिए। बैठक में सीडीओ आशीष कुमार, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, सीएमएस डा. एपी मिश्रा, डीपीएम अमरनाथ, डीसीपीएम डॉ. आरपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, तकनीकी सहयोग यूनिट प्रभारी सौरभ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed