{"_id":"10976ffab6cfbfb1fab6cb70dfdb4a13","slug":"rashi-and-virender-champion-in-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में राशि व वीरेंद्र चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में राशि व वीरेंद्र चैंपियन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में दमखम दिखाया। एथलेटिक्स सहित कबड्डी व भारोत्तोलन स्पर्धा में गांवों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राशि व वीरेन्द्र ने 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के वियजी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
युवा कल्याण प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताओं में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जिला युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी डीडी सिंह ने रविवार को दूसरे दिन के खेलों का शुभारंभ कराया। 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से राशि शुक्ला ने प्रथम, कंचन श्रीवास्तव द्वितीय व लक्ष्मी कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
बालक वर्ग में वीरेन्द्र यादव प्रथम, लवकुश कसौंधन द्वितीय व राजकुमार तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक बालक वर्ग में नसीम ने प्रथम, विष्णु सिंह ने द्वितीय व रामशंकर पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर शिवांगी सैनी, द्वितीय पर नीतू विमल व तृतीय पर लक्ष्मी कश्यप ने कब्जा जमाया।
कुश्ती प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 45 किग्रा भार वर्ग में प्रमोद कुमार यादव प्रथम व विनोद कुमार सिंह द्वितीय, 60 किग्रा भार वर्ग में धन कुमार प्रथम व रिजवान द्वितीय, 75 किग्रा भार वर्ग में मोहम्मद इरशाद प्रथम व रामशंकर पांडेय द्वितीय, 55 किग्रा भार वर्ग में महावीर प्रथम व छोटू द्वितीय, 50 किग्रा भार वर्ग में हरभजन यादव प्रथम व युवराज चौहान द्वितीय स्थान पर रहे।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग की तुलसीपुर तहसील की टीम प्रथम व उतरौला तहसील की टीम द्वितीय स्थान पर रहीं।
कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से बलरामपुर तहसील की टीम प्रथम व तुलसीपुर तहसील की टीम द्वितीय और बालक वर्ग से तुलसीपुर तहसील की टीम ने प्रथम व बलरामपुर टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा, बीएसए जय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डीएन सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी नीलेश मिश्र ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।