फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rape with teenager from eight months

आठ माह तक किशोरी संग करता रहा दुष्कर्म

Sun, 27 Sep 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Rape with teenager from eight months
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक दलित किशोरी आठ माह पहले खेत को गई थी। तभी एक युवक ने उसे दबोच लिया और किशोरी को धमकाकर उसके संग दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक किशोरी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। मामले में किशोरी के पिता ने कोतवाली नगर में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी आठ माह पूर्व खेत को गई थी। तभी नानबाबू शुक्ला ने उसे दबोच लिया और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिवार वालों को बताने को कहा तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक उसकी बेटी को धमकाकर पिछले आठ माह से दुष्कर्म करता रहा। बताया कि जब उसकी बेेटी गर्भवती हो गई तो जानकारी हुई। मामले में किशोरी के पिता ने कोतवाली नगर में नानबाबू शुक्ल के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed