फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rape with teacher, accused ARP suspended.

Gonda: शिक्षिका के दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा आरोपी, पति से अलग रहने के लिए किया मजबूर

Tue, 20 Sep 2022 03:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 03:00 PM IST
सार

गोंडा में तबादला कराने का विश्वास दिलाकर एक शिक्षिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शिक्षिका को ब्लैकमेल कर पति से अलग रहने पर मजबूर कर दिया और उससे मोबाइल, एटीएम जेवरात तक छीन लिए।

विज्ञापन
rape with teacher, accused ARP suspended.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के पंडरीकृपाल ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिक्षिका का आरोप है कि एआरपी शाश्वत सावरकर सिंह ने उसका तबादला उनके गृह जनपद में करा देने की बात कही। अधिकारियों को रिश्तेदार बताया और बहन को समीक्षा अधिकारी बताकर कहा कि साढ़े तीन लाख रुपये खर्च होंगे और तबादला हो जाएगा। इसके बाद वह एक दिन बहन से मिलवाने के बहाने लखनऊ ले गया। जहां उसे एक फ्लैट में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई, इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी एआरपी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए कहा कि किसी को कुछ बताया तो जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद वह आए दिन परेशान करने लगा। यही नहीं दबाव बनाकर उसने पति से अलग रहने को विवश कर दिया। अलग कमरा दिलवाकर रहने को कहा और धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं करोगी तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की और उसका मोबाइल, एटीएम जेवरात तक छीन लिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद नगर कोतवाली में पुलिस ने दुष्कर्म के साथ ही मारपीट, लूट करने और धमकी देने की एफआईआर दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पीड़िता शिक्षिका की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


स्कूल में सपोर्टिव सुपरविजन के बहाने शिक्षिका के आया करीब
ब्लॉकों में स्कूलों में शैक्षिक सपोर्ट के लिए शिक्षकों को ही एआरपी नियुक्त किया गया है। शिक्षिका का कहना है कि एआरपी होने के कारण शाश्वस्त सावरकर सिंह स्कूल आते थे। वह स्कूल की प्रधानाध्यापिका भी हैं, ऐसे में पठन-पाठन और कई तरह के प्रशिक्षण आदि के बारे में वार्ता फोन से होने लगी। गैर जिला स्थानांतरण कराने की बात कही, इसी बहाने उसने अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि शिक्षिका की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed