फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rape teenager gonda

Gonda News: दसवीं की छात्रा से छह माह तक दुष्कर्म, वीडियो वायरल

Fri, 03 Mar 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
rape teenager gonda
उमरी बेगमगंज/गोंडा। दसवीं की एक छात्रा को ब्लैकमेल कर लगातार छह माह तक उससे दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी बालअपचारी ने धमकाकर दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित छात्रा की मां ने गुरुवार को आरोपी बालअपचारी सहित दो के खिलाफ थाना उमरी बेगमगंज में दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी (16) की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में दसवी की छात्रा है। छह माह पहले गांव का ही एक बालअपचारी ने उसकी बेटी से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो खींचकर वीडियो बनाई। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी देकर बेटी से छह माह से दुष्कर्म करता रहा। लोकलाज के डर से बेटी किसी को बता भी न सकी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील वीडियो मुंबई में रह रहे अपने एक साथी को जरिए व्हाट्सएप पर भेज दी। आरोपी बालअपचारी और उसके साथी ने अश्लील फोटो और वीडियो काे 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत बालअपचारी व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बालअपचारी को संरक्षण में लेने के लिए पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर डाली अश्लील वीडियो
- छात्रा से दुष्कर्म का अश्लील फोटो और वीडियो बनाने वाले बालअपचारी और उसके साथी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। दोनों ने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी अश्लील वीडियो को लगा दिया। पुलिस वायरल वीडियो की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है। आरोपी बालअपचारी के साथी की तलाश में पुलिस टीम मुंबई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed