{"_id":"0aad559e242bc1d347758dd41a1ed180","slug":"ramlila-staged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला का मंचन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज नगर में शनिवार रात रामलीला के दौरान भरत-मिलाप एवं मूर्ति स्वागत की लीला बड़े ही भव्य व रोचक ढंग से प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार सुबह तक चले।
करनैलगंज की प्रसिद्ध रामलीला के दौरान शनिवार रात गुड़ाही बाजार से भरत मिलाप की शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान गढ़ी मंदिर मेंहदी हाता तक राम का विमान जाने के बाद पुन: वापस आया तो उसके साथ करीब एक दर्जन विमानों को एक साथ नगर में गाजे-बाजे के साथ घुमाया गया।
कोलकाता के बंटी तोमसा ग्रुप ने नृत्य नाटिका व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आधी रात को भगवान राम, लक्ष्मण व भरत का मिलन हुआ तो आतिशबाजी के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
गत वर्ष पुलिस चौकी पर इसी कार्यक्रम के दौरान हुए बवाल के मद्देनजर इस बार भारी संख्या में पुलिस व्यवस्था की गई थी। एसडीएम व सीओ रात भर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रामजीलाल मोदनवाल, कन्हैयालाल वर्मा, अमित सिंहानिया, कृष्ण प्रताप, शिवकुमार, घनश्याम समेत बड़ी संख्या में लोग जुटे।
महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के मौके पर नगर के गाड़ी बाजार स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। भण्डारे का आयोजन भी होगा।
महेश बाल्मीकि के मुताबिक सोमवार को मंदिर पर राम चरित्र मानस का पाठ होगा। मंगलवार दोपहर बाद मंदिर से महर्षि बाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो नगर में भ्रमण के बाद पुन: मंदिर पहुंचेगी।