{"_id":"66e32b08eef6531ca0048346","slug":"ramlila-maidan-will-be-beautified-with-rs-199-crore-gonda-news-c-100-1-gon1002-123540-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 1.99 करोड़ से होगा रामलीला मैदान का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 1.99 करोड़ से होगा रामलीला मैदान का सुंदरीकरण
Thu, 12 Sep 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर पंचायत धानेपुर के वार्ड संख्या 11 राजा आदित्यराम पांडेय नगर में वंदन योजना से एक करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से रामलीला मैदान का सुंदरीकरण कराया जाएगा। विधायक विनय कुमार द्विवेदी व राजमाता रानी गीता पांडेय ने बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन किया। इसके बाद फीता काटकर शिलान्यास किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी के पति बृजभूषण वर्मा ने बताया कि यह रामलीला मैदान कई वर्षों से उपेक्षित था। वंदन योजना के रामलीला मैदान में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, टीन शेड, शौचालय, आकर्षक मंच, पार्क, पार्किंग, चारों तरफ बाउंड्रीवॉल, तालाब का सुंदरीकरण, लाइट की व्यवस्था के साथ ही दो बड़े हाॅल का निर्माण कराया जाएगा। ईओ रागिनी वर्मा ने बताया कि विकास कार्य पर एक करोड़ 99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि इस कार्य में राजसदन धानेपुर की राजमाता का बड़ा योगदान है। इस मौके पर सुरेश मोदनवाल, सीपी शुक्ला, राजू पांडेय, मंशाराम वर्मा, सभासद अखिल सिंह, पवन प्रकाश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।