फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ramlila

पुलिस हस्तक्षेप से आहत कमेटी ने रोका रामलीला

Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
ramlila
18- गोंडा के करनैलगंज में आयोजित रामलीला, जिसे रोका गया- संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध श्रीराम लीला के मंचन पर श्रीराम लीला कमेटी से रोक लगा दी गई है। श्रीराम लीला मैदान में परंपरागत तरीके से बैरिकेटिंग एवं खंभे लगाने के कार्य को प्रशासन व पुलिस से रोकने के विरोध में श्रीराम लीला कमेटी ने श्रीराम लीला के विमान को श्रीराम लीला मैदान तक न ले जाने व मंचन न करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष हरि कुमार वैश्य एवं पदाधिकारी विश्वनाथ शाह, शिवनंदन वैश्य, सुरेश कुमार आदि का कहना है कि श्रीराम लीला मैदान में परंपरागत तरीके से रामलीला मंचन को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए खम्भे लगाया जाते थे और उसमें तार की बैरीकेटिंग कराई जाती थी। जिससे दर्शकों को असुविधा न हो एवं रामलीला मंचन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा रामलीला के मैदान पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसे प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है और रामलीला मैदान में बैरिकेटिंग एवं खंभे लगाने के कार्य को प्रशासन व पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। इसके विरोध स्वरूप प्रकरण के निस्तारण होने तक श्रीराम लीला का मंचन स्थगित रहेगा और भगवान श्रीराम का विमान श्रीराम लीला मैदान तक नहीं जाएगा। यदि प्रशासन द्वारा इसका निस्तारण शीघ्र नहीं कराया जाता है तो अन्य धार्मिक समितियां एवं सामाजिक संगठन विरोध में शामिल होंगे और दुर्गा प्रतिमाओं के कपाट भी बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो दिनों मंगलवार और बुधवार को मैदान में श्रीराम लीला का मंचन हुआ। तीसरे दिन गुरुवार को श्रीराम लीला कमेटी द्वारा बैरिकेटिंग व खंभे न लगाने के विरोध में श्रीराम लीला का विमान रोक दिया गया है। श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर के श्रीराम लीला कमेटी व समस्त दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों की एक बैठक की गई है। जिसमें श्रीराम लीला मैदान पर बगैर किसी अधिकार के अवैध अतिक्रमण तथा परंपरागत तरीके से बैरीकेटिंग व खंभे को लगाने से रोकने का विरोध करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed