फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ramlila

भूमि पूजन के साथ रामलीला शुरू

Thu, 23 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
ramlila
23द्दस्रड्डश्च8-गोंडा के करनैलगंज कस्बे में झाकी निकालकर रामलीला का शुभारम्भ करते रामलीला कमेटी ? - फोटो : GONDA
करनैलगंज(गोंडा)। एक माह तक चलने वाली ऐतिहासिक श्रीराम लीला का शुभारंभ वेदमन्त्रों व मन्त्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण से किया गया। भूमि पूजन व ध्वजारोहण के साथ गुरुवार को ऐतिहासिक श्रीराम लीला उत्सव का शुभारंभ हो गया। नगर के गड़ाही बाजार में स्थित श्रीराम लीला भवन में विधि विधान से पूजन अर्चन कर ध्वज यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्रीराम लीला मैदान बस स्टॉप पहुंची। नर्सिंग द्वार पर भूमि पूजन व ध्वजारोहण के साथ रामलीला मंचन का आगाज हुआ। करीब दो सौ वर्षों से यहाँ प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन होता आ रहा है।
विज्ञापन

विगत दो वर्ष से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत रामलीला का मंचन बड़े मंच पर न होकर सिर्फ रामायण गान के साथ बहुत सादगी के रूप में पूजन-अर्चन हुआ था। कोविड नियमों का पालन करते हुए रामलीला कमेटी द्वारा पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष श्रीराम लीला उत्सव धूमधाम मनाया जाएगा। स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों के माध्यम से प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जायेगा।
विज्ञापन

ध्वज यात्रा के दौरान रामजी लाल मोदनवाल, अरुण वैश्य, अरमान पुरुवार, कन्हैया लाल वर्मा, अर्चित पाण्डेय, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, मोहित पाण्डेय, आशीष गिरी, उमेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed