{"_id":"62795d0ee86f9f3e253cf5b6","slug":"raj-thakre-gonda-news-lko629833743","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज ठाकरे कालनेमि राक्षस के समानः बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज ठाकरे कालनेमि राक्षस के समानः बृजभूषण
विज्ञापन
गोंडा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कालनेमि राक्षस के समान बताया है। वह परसपुर में एक कार्यक्रम पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा। नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित सांसद के आवास से मंगलवार को जुलूस निकाल जाएगा, जो कि नवाबगंज तक जाएगा।
सोमवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों का अपमान करने वाले, अपराधी कहने वाले राज ठाकरे को पांच जून को लखनऊ एयरपोर्ट से आगे नहीं जाने देंगे। राज ठाकरे को अयोध्या आना है तो पहले उन्हें उत्तर भारतीय समाज से माफी मांगनी होगी। इसके बाद ही उन्हें रामलला का दर्शन करने दिया जाएगा। मनसे प्रमुख के अयोध्या दौरे से पहले गोंडा व अयोध्या समेत कई स्थानों पर राज ठाकरे वापस जाओ के पोस्टर लगाए गये हैं। आगे की रणनीति के लिए बैठक करते हुए सांसद ने लोगों को राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा के बाहर रोकने का संकल्प दिलाया।
सांसद ने कहा कि कुछ दिन पहले तक मोदी-योगी के खिलाफ बयानबाजी करने वाला वेश बदलकर कालनेमि राक्षस बनकर रामलला का दर्शन करने आ रहा है। उसे रोकने के लिए पूरा उत्तर भारतीय समाज तैयार है। बाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने अंबेडकरनगर पहुंचे भाजपा सांसद ने उत्तर भारतीयों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए बड़ी तादाद में नागरिकों को साथ जोड़ा जाएगा। यह सवाल करने पर कि धार्मिक स्थलों पर आना सबका अधिकार है तो बोले कि ऐसी सोच वाले व्यक्ति का हर जगह विरोध होगा।