{"_id":"69fe28a651bb9cdf8c00dc3f","slug":"rain-disrupts-wedding-ceremonies-gonda-news-c-100-1-slko1026-157906-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, वैवाहिक कार्यक्रमों में खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, वैवाहिक कार्यक्रमों में खलल
Fri, 08 May 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 08 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
परसपुर के मलांव पूरे गड़रियन में बारात के प्रस्तावित स्थान पर भरा पानी। स्रोत: ग्रामीण
पसका/गोंडा। मौसम का मिजाज इन दिनों पल-पल बदल रहा है। बृहस्पतिवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और परसपुर व बेलसर क्षेत्र में बारिश हुई। इससे कई वैवाहिक कार्यक्रम प्रभावित हुए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ रहा और तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मलांव के पूरे गड़रियन निवासी दुर्गा प्रसाद पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बरात के स्वागत के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे छाता लगाकर द्वार पूजा करानी पड़ी। कई स्थानों पर टेंट और सजावट भी प्रभावित हुई। दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लोहंगपुर निवासी पवन और रमेश ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी आ गई है। इससे धान की फसल की तैयारी शुरू करने में सहूलियत मिलेगी। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश खेती के लिए फायदेमंद साबित होगी।