फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Railway worker dies after being hit by a train

Gonda News: ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

Mon, 17 Apr 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Railway worker dies after being hit by a train
लुका सरीन की फाइल फोटो
गोंडा। रेलवे कैरेज एंड वैगन विभाग में कार्यरत कर्मचारी लुका सुरीन (53) की रविवार देर रात ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। साथी कर्मचारियों व यूनियन के नेताओं ने रेलवे अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कैरेज एंड वैगन विभाग के रेलकर्मी व सीनियर टेक्नीशियन लुका सुरीन रविवार रात 12 बजे से सुबह आठ बजे की पाली में साथी कर्मचारी प्रमोद के संग ड्यूटी पर था। लुका सुरीन रविवार देर रात ट्रेन नंबर 22411 अरुनोहल एसी सुपरफास्ट (जो रनथ्रू आनंद विहार जा रही थी) का निरीक्षण (रोलिंग) करने जा रहा था। तभी ट्रेन की टक्कर लगने से वह उछलकर रेलवे लॉबी दफ्तर के पास जाकर गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन के चालक दयाशंकर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कंट्रोल को सूचना दी। घटना के वक्त मौजूद साथी कर्मचारी प्रमोद ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को हादसे की सूचना दी। इस पर आशीष भट्ट, राकेश शर्मा, अशोक दुबे, अरविंद यादव व रोहित दीक्षित आनन-फानन मौके पर पहुंचे और लुका को रेलवे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

रेलकर्मी की हालत गंभीर देखकर डॉ. सत्यजीत मौर्य ने रेफर कर दिया। निजी अस्पताल ले जाने पर वहां भर्ती करने से मना कर दिया गया। जिस पर उसे वापस रेलवे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद चिकित्सक ने घायल रेलकर्मी को मृत घोषित कर दिया। मृतक रेलकर्मी ग्राम कुंभा खेड़ा, जिला गुमला (छत्तीसगढ़) का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने रेलवे अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक कर्मचारी के साथियों समेत एनई रेलवे के एससीएसटी यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार तृतीय एवं मंत्री अशोक कुमार मांझी ने कहा कि रेलवे अस्पताल से एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इस वजह से समय पर इलाज न होने के कारण रेलकर्मी की मौत हुई है। जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। उन्होंने घटना के जांच की मांग की है।
रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि कर्मचारियों का आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस उपलब्ध न होने की जांच कराएंगे। एनई रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने घटना पर अफसोस जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के सीनियर डीएमई (कैरिज एंड वैगन) फरेंद्र कुमार रेलकर्मी की मौत की खबर मिलते ही गोंडा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। उसके बाद सीनियर डीएमई ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच कर्मचारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतक के परिवार को ढांढस बंधाते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed