फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   railway station,no water

20 दिन से रेलवे स्टेशन पर पानी का संकट

Sun, 19 Jun 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
railway station,no water
गोंडा। बीस दिनों से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी की बोतलें नहीं मिल रही हैं। प्लेटफार्म पर लगे वाटर प्वाइंट पर ताला लगा होने से यात्रियों को इस भीषण गर्मी में पानी की एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद रेल प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में यात्री सुविधाओं को लेकर रेलवे के तमाम दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

कहने को तो पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन का यह रेलवे स्टेशन उप मंडलीय दर्जा प्राप्त है, लेकिन विगत 20 दिनों से अधिकारियों की लापरवाही से प्लेटफार्मों पर पानी का बोतल नहीं मिल रहा। प्लेटफार्म पर जगह-जगह लगाए गए वाटर प्वाइंट बंद होने से इस भीषण गर्मी में यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। कुछ दबंग बाहर से पानी के बोतल व पैकेट को बोरे में भरकर स्टेशन पर लाकर यात्रियों को बेच रहे हैं। यात्रियों से दुगने-तिगुने दाम वसूल रहे हैं। अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों में कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। हालात यह है कि प्लेटफार्मों पर खानपान बेचने वाले वेंडरों की दुकान पर पानी की एक भी बोतल मौजूद नहीं है। वेंडरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पानी की बोतल में बहुत बड़ा खेल चल रहा है। जब ट्रेनें आती हैं तो कुछ दबंग अधोमानक पानी की बोतलों को एक बोरी में भरकर ट्रेन में बेचने लगते हैं, लेकिनजिम्मेदार आंखें बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन

यात्री बलवीर का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की बोतल न मिलना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि यात्रियों का शोषण किया जा रहा है। यात्री अरुण मिश्रा का कहना है कि पानी का बोतल स्टेशन पर न मिलना लापरवाही को उजागर करता है। यात्री सुरेश कुमार का कहना है कि यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने पर रेलवे अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कराएं पानी का इंतजाम
पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय परामर्शदात्री सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने स्टेशन पर पानी की समस्या को लेकर उच्चधिकारियों से शिकायत किया, लेकिन इस पर ध्यान न देने से यात्रियों की समस्या जटिल हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्दी पानी की व्यवस्था कराए, अन्यथा रेल मंत्री से मिलकर जांच करवाने के साथ जिम्मेदार दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को दंडित करने की मांग करेंगे।

जल्द होगी कार्रवाई
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय मिश्रा का कहना है कि स्टेशन पर पानी की सप्लाई जल्द से जल्द करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। यही नहीं, प्लेटफार्म पर बंद पड़े वाटर पॉइंट को भी शुरू करवा दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर बाहर से आकर पानी की बोतलें व अन्य सामग्री बेचने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी व अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed