फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Railway Minister come on 22 to realize the dream of Vajpayee

अटल का सपना साकार करने 22 को आएंगे रेलमंत्री

Wed, 18 Nov 2015 11:19 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
जन्मभूमि से कर्मभूमि तक जिस ट्रेन को चलाए जाने का सपना बलरामपुर से चुनाव लड़ते वक्त पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने देखा था, उसे रेलमंत्री सुरेश प्रभु बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर साकार करेंगे। जिसके बाद सुशासन एक्सप्रेस टे्रन बजाए गोंडा के बलरामपुर से चलने लगेगी।
विज्ञापन


यही नहीं गोंडा-बढ़नी रेलखंड का आवागमन भी 22 नवम्बर को सुरेश प्रभु के दौरे के बाद बहाल कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोग आसानी से एक और विकल्प के तौर पर गोंडा-बढ़नी होते हुए सीधे गोरखपुर तक की यात्रा कर पाएंगे। वहीं बढ़नी से मुम्बई तक चलने वाली एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन को भी रेलमंत्री झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने सन 1957 में अपने राजनीतिक कॅरियर का पहला लोकसभा चुनाव बलरामपुर लोकसभा सीट से लड़ा था। उस समय बलरामपुर में आवागमन का मात्र एक साधन छोटी लाइन की टे्रन ही थी। जिससे लोग वहां आते-जाते थे। चुनाव के वक्त पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी शाजपेई ने यहां के लोगों से वायदा किया था कि वह दिन दूर नहीं जब यहां के लोग सीधे दिल्ली और मुम्बई आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं अटल के उसी सपने को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही अटल की जन्मभूमि से लेकर कर्मभूमि तक ट्रेन चलाने का वादा भी कर दिया था, जो अभी तक गोंडा-बढ़नी के बीच छोटी लाइन के बड़ी लाइन में हो रहे अमान परिवर्तन कार्य के चलते पूरा नहीं हो पाया था। हालांकि इस बीच टे्रन का संचालन गोंडा से ग्वालियर के लिए हो भी रहा है, जो पूरी तौर पर 22 नवम्बर को पूरा हो जाएगा।

22 नवम्बर को खुद रेलमंत्री सुरेश प्रभु गोंडा के रास्ते बलरामपुर जाकर वहां सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद अटल की कर्मभूमि से लोग उनकी जन्मभूमि ग्वालियर तक की यात्रा कर सकेंगे। साथ ही बढनी से रेलमंत्री मुंबई के सफर को आसान बनाने के लिए एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।


वहीं दूसरी ओर गोंडा से बढ़नी के बीच बड़ी लाइन की ट्रेनों का आवागमन भी 22 नवंबर से शुरू हो जाएगा। जिससे गोंडा सहित आसपास जनपद के लोग आसानी से गोंडा-बढ़नी होते हुए गोरखपुर तक आ-जा सकेंगे। गोरखपुर जाने के लिए यात्रियों के पास रेल रूट का यह दूसरा विकल्प होगा। 22 नवंबर को ही गोरखपुर से बढनी के बीच चलने वाली चार जोड़ी डेमो ट्रेनों का विस्तार करते हुए उन्हें गोंडा तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed