फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Railway closed 50 years old path

50 साल पुराने रास्ते को रेलवे ने किया बंद

Fri, 08 Apr 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Railway closed 50 years old path
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

रेलवे ने 50 साल पुराने रास्ते को बंद कर दिया है। इससे करीब पंद्रह हजार आबादी का आवागमन प्रभावित हो गया है। रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों व महिलाओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने सांसद व डीआरएम को पत्र भेज रास्ते को फिर से खुलवाने की मांग की है।

विज्ञापन


प्रकरण गाेंडा-बलरामपुर रेलप्रखंड पर फलैशबट्ट के मुख्यद्वार के सामने का है। यहां करीब 50 वर्ष पहले से इस रास्ते से तुर्काडीहा, तिवारीपुरवा, भवानीशाह पुरवा, केवलपुर, भटवलिया, कंधरातेजी, धनौली, पंडितपुरवा के ग्रामीणों का आवागमन होता रहा है।
विज्ञापन


मंडी समिति ने किसानों की सुविधा के लिए फलैशबट्ट से तुर्काडीहा तक लाखों की लागत से सड़क का निर्माण कराया था। इस रास्ते से करीब पंद्रह हजार आबादी का आवागमन होता था। कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज व गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज समेत आधा दर्जन छात्र-छात्राओं का आवागमन होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रेलवे विभाग द्वारा सड़क की खोदाई करने व रेलवे क्रॉसिंग को रेल लाइनें लगाकर रास्ता बंद कर देने से राहगीरों को काफी समस्याएं हो रही हैं। कुछ लोग पांच किलोमीटर की दूरी अधिक न जाना पड़े इसके लिए जान जोखिम में डालकर किसी तरह क्रॉसिंग पर कर रहे हैं। ग्रामीणों ने रास्ते को खुलवाने की मांग सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व डीआरएम से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed