फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   railway,bridge

छह रेलवे ओवरब्रिज को मिलेगी संजीवनी

Thu, 26 May 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
railway,bridge
फोटो-19-गोंडा के मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। राज्य सरकार के बजट से जिले में ओवरब्रिजों के निर्माण की उम्मीद जगी है। सरकार ने राज्य अंश देने के लिए 1,205 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। जिले में तीन ओवरब्रिज का बजट तो पहले ही मिल चुका है। अभी शेष छह ओवरब्रिजों के निर्माण का प्रस्ताव शासन में लंबित है। लखनऊ मार्ग पर सरयू और जहांगिरवा ओवरब्रिज भी शामिल है। इसके लिए साल 2014 से ही कवायद चल रही है। अब सरकार के बजट में रेलवे ओवरब्रिजों को प्राथमिकता मिलने से उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मनकापुर कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की जरूरत बताई जा रही है। इसका प्रस्ताव भी लंबित है। इसी तरह नवाबगंज कस्बे से सटी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग कई साल से चल रही है। बलरामपुर मार्ग पर सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज सबसे जरूरी बताया जा रहा है। इसके लिए भी लिखापढ़ी हो रही है। सरकार की ओर से बजट में प्रावधान किया गया है, जिससे उम्मीद तो जगी है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक एपी सिंह कहते हैं कि बजट के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है। हालांकि प्रस्ताव तो भेजे गये हैं। जिले में तीन सेतु पहले से स्वीकृत हैं। बाकी अभी जानकारी मिलने पर पता चलेगा कि कौन-कौन से ओवरब्रिज के लिए बजट तय किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed