फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Railway Board seeks report in case of employee's death

Gonda News: कर्मचारी की मौत के मामले में रेलवे बोर्ड ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 09 Jul 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 09 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Railway Board seeks report in case of employee's death
गोंडा। रेलवे लोको शेड के कर्मचारी नाजिम अंसारी की मौत की घटना को पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की है। लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने सोमवार शाम गोंडा लोको शेड पहुंचकर मामले की जांच की। दूसरी तरफ साथी कर्मचारी की मौत से नाराज सैकड़ों रेलकर्मियों ने सोमवार को लोको शेड में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रेलवे लोको शेड में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत नाजिम अंसारी की रविवार को ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। हादसे से नाराज साथी कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने रेलवे अस्पताल में प्रदर्शन किया था। सोमवार सुबह शेड के सैकड़ों कर्मचारियों ने वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता के दफ्तर के सामने एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री राम नगीना के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जाएगी तब तक विरोध जारी रहेगा। साथ ही लोको शेड में उपलब्ध रहने वाला आपातकालीन वाहन रविवार को हादसे के वक्त वहां क्यों नहीं उपलब्ध था, इसकी भी जांच की मांग की गई। लोको शेड के प्रभारी व सीनियर मंडल विद्युत इंजीनियर आशीष मद्धेशिया ने कर्मियों को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

दूसरी ओर कर्मचारी की मौत की घटना को रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड ने गंभीरता से लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक के निर्देश पर लखनऊ डिवीजन के डीआरएम आदित्य कुमार अधिकारियों के साथ सोमवार शाम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण किया और हादसे के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। अधिकारियों के साथ बैठक करके हर पहलू पर बात की। इस दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कनौजिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed