{"_id":"5e3af2898ebc3ee6040ab416","slug":"rail-line-laying-and-platform-construction-of-apron-got-a-budget-of-two-crores-gonda-news-lko5068774183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन बिछाने व प्लेटफार्म के एप्रेन निर्माण को दो करोड़ का बजट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन बिछाने व प्लेटफार्म के एप्रेन निर्माण को दो करोड़ का बजट मिला
विज्ञापन
गोंडा। फरवरी को देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में गोंडा रेलवे व आस-पास रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए बजट जारी किया है। जिसमें श्रावस्ती से बहराइच होकर जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर तक 80 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाने के कार्य के लिए 01 करोड़ रुपये तथा गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 के लाइन नंबर 3 व 4 के एप्रेन बदलने के लिए एक करोड़ का भी बजट जारी किया है।
बता दें कि रेलवे मंत्रालय ने 2018-19 में जनपद श्रावस्ती से बहराइच होकर तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के नई रेल लाइन बिछाने की घोषणा की थी। जिसकी लागत 49 अरब 39 करोड़ 78 लाख थी। इसमें से 2019-20 व2020 में 40 करोड़ का बजट जारी किया गया था। इस नई रेल लाइन बिछाने के कार्य को प्रगति के लिए गत 01 फरवरी के बजट में एक करोड़ रुपये जारी किया गया है।
इससे नई रेल लाइन बिछाने का कार्य में तेजी आएगी। उधर गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 के लाइन नंबर 3 व 4 के एप्रेन बदलने के लिए एक करोड़ का का भी बजट जारी किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने बताया कि लाइन बिछाने व बन रहे प्लेटफार्म के एप्रेन निर्माण में तेजी आएगी। बजट आवंटित हो गया है।