फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rahul gandhi

सत्ता में आए तो बंद चीनी मिलें होंगी चालू : राहुल

Wed, 06 Sep 2017 01:16 PM IST
गोंडा
गोंडा Updated Wed, 06 Sep 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi
गोंडा के राजेंद्र नाथ लाहिड़ी काॅलेज में खाट पर बैठे किसानों को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियाडीह के राजेंद्रनाथ लाहिड़ी स्मारक इंटर कॉलेज में खाट पंचायत के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी का नाम लेकर तीन सवाल दागे। डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे राहुल ने 20 मिनट के संबोधन में किसानों के सामने सवाल उठाते हुए उनसे हामी भराई और कहा कि दो साल हुए मोदी ने एक भी युवा को रोजगार नहीं दिया। उन्होंने यूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ तथा बंद चीनी मिलों को चालू कराने का वादा किया।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने गुलाम नवी आजाद के साथ मंच पर पहुंचते ही सबका अभिवादन करने के साथ देरी से आने पर माफी मांगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा बीएल चौबे ने चार किसानों को  पुकारकर समस्याएं गिनाने को कहा। सबसे पहले इटियाथोक के किसान शुक्ला प्रसाद ने राहुल से कहा कि नवाबगंज चीनी मिल कई साल पहले बंद पड़ी है।
विज्ञापन


इसमें हजारों किसानों का बकाया नहीं मिला। उन्होंने और किसान आयोग के गठन की बात भी उठाई। इस पर राहुल ने कहा कि यूपी में उनकी सरकार बनने पर बंद चीनी मिलों को चालू कराया जाएगा। किसान आयोग पर वह कुछ नहीं बोले। राहुल ने कहा कि यूपी में टिकट का बंटवारा सभी जातियों को किया जाएगा। सभी को मिलाकर यूपी में सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed