फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rachna Kesarvani will be make Deputy labor commissioner

रचना केसरवानी होंगी मण्डल की उप श्रामायुक्त

Fri, 28 Jun 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Rachna Kesarvani will be make Deputy labor commissioner
गोंडा। उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल की कुर्सी पर जल्द ही रचना केसरवानी आसीन होंगी। शासन ने रचना केसरवानी उप श्रमायुक्त झांसी को उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल के लिए स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व शासन ने देवी पाटन मंडल के उप श्रमायुक्त शमीम अख्तर अंसारी का तबादला प्रशासनिक आधार पर कानपुर के लिए कर दिया था। उप श्रमायुक्त रहे शमीम अख्तर के तबादले के बाद से मंडल में उप श्रमायुक्त की कुर्सी खाली हो गई थी। उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव सत्यवान सिंह ने झांसी मंडल की उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी का स्थानांतरण चित्रकूटधाम बांदा के लिए किया था, लेकिन इस मामले में उप श्रमायुक्त केसरवानी के अनुरोध पर सम्यक विचारोपरांत उनके पूर्व के तबादले को संशोधित करते हुए उनका तबादला उप श्रमायुक्त के पद पर देवीपाटन मंडल के लिए लिए कर दिया है।
विज्ञापन

इस बारे में प्रदेश शासन के अनुसचिव सत्यवान सिंह ने संबंधित अधिकारयिों के साथ संबंधति जिलों के आला अफसरों को आदेश जारी कर दिया है। देवीपाटन मंडल में श्रम आधारित कारोबार है जिससे अधिक से अधिक लोगों का जोविकोपार्जन अर्ध सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में बतौर श्रमिक कार्य पर आधारित है। इससे मंडल में उप श्रमायुक्त का रहना जरूरी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई चीनी मिलों व अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों का वाद उप श्रमायुक्त के यहां लंबित भी है। इसके अलावा पिछड़ा जिला होने की वजह से श्रम संगठनों व श्रमिकों में जागरूकता के अभाव में प्रतिष्ठानों में श्रमिकों का शोषण भी हो रहा है। नये उप श्रमायुक्त से श्रमिक व श्रमिक संगठनों को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed