फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Questions raised about the Election Commission's functioning

Gonda News: निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Sat, 03 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Questions raised about the Election Commission's functioning
अ​भियान की जानकारी देते पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, साथ में जिलाध्यक्ष व अन्य। स्रोत: संगठन
गोंडा। इंडिया गठबंधन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आठ अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाने की घोषणा की है। शुक्रवार को सपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में गठबंधन नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्तियां और आरोप सामने रखे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि गठबंधन इस मुद्दे को लेकर जिले में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च समेत विभिन्न कार्यक्रम करेगा। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला ने महिला मतदाताओं से जुड़े मुद्दे उठाए। पूर्व विधान परिषद सदस्य रणविजय सिंह और संजय विद्यार्थी ने भी विचार रखे। इस मौके पर सरफराज हुसैन, विजय कुमार सिंह टिंटू, विनोद श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनकापुर में आज पीडीए सम्मेलन
सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने बताया कि रविवार को मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed