{"_id":"69920a4734a0fad9840314f8","slug":"pwd-engineers-should-be-removed-from-board-exam-duties-gonda-news-c-100-1-slko1026-152314-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से हटाए जाएं पीडब्ल्यूडी इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से हटाए जाएं पीडब्ल्यूडी इंजीनियर
Sun, 15 Feb 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लोक निर्माण विभाग की सड़कों के डामरीकरण के लिए फरवरी व मार्च महीना अहम होने के बावजूद सहायक व अवर अभियंताओं की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगा दी गई है। इसका कर्मचारी संगठन विरोध कर रहा है। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव अजय चौहान के स्तर से डीएम को पत्राचार किया गया है। इसमें अभियंताओं को परीक्षा ड्यूटी से मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अवर अभियंताओं ने बताया कि उनके कार्यक्षेत्र से 50 से 70 किलोमीटर दूर केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। सुबह से शाम तक परीक्षा कराना उनकी मजबूरी होगी। ऐसे में वित्तीय वर्ष के आखिरी वक्त में जहां विभागीय कामकाज प्रभावित हो जाएगा। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की गई थी। ऐसे में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव के स्तर से संज्ञान लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के सहायक व अवर अभियंताओं को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि तापमान के लिहाज से 20 फरवरी से 31 मार्च के बीच निर्माणाधीन सड़कों की डामरीकरण के लिए उपयुक्त समय है। इसके साथ ही गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने व समुचित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा ड्यूटी से कामकाज प्रभावित हो सकता है।