फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Public,hospatial,CORONA

लापरवाही पड़ रही भारी, कोरोना के 56 नए केस मिले

Wed, 12 Jan 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Public,hospatial,CORONA
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 56 नए मामलों की पुष्टि हुई है। सरकारी दफ्तरों के कई कर्मचारी शामिल हैं। मंगलवार देररात डीआईजी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नए संक्रमितों के साथ सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3258 की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें 56 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 153 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमितों को दवाओं की किट देने के साथ होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 117 संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कर रहे हैं तथा 36 मरीज जिले से बाहर रह रहे हैं।
विज्ञापन

कम नहीं हो रही लोगों की बेपरवाही
कोरोना की तीसरी लहर की धमक के बीच आम से लेकर खास लोग तक लापरवाह हैं। बढ़ रहे संक्रमण से बचने के लिए सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी किया गया है, लेकिन, आम लोगों से लेकर सरकारी कर्मी तक कोविड गाइडलाइन का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। कार्यालयों में आधी उपस्थिति की मंजूरी दी गई है। मास्क के बिना आम आदमी को प्रवेश नहीं होने का निर्देश भी कार्यालय के बाहर चस्पा किया गया है। लेकिन, सरकारी कर्मी ही मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकारी व निजी कार्यालय आधी उपस्थिति के साथ खुल रहे। कोरोना की गाइडलाइन का पालन भी करना है, लेकिन कार्यालयों खासकर सरकारी में ऐसा नहीं हो रहा। सरकारी कार्यालयों में अधिकतर कर्मी मास्क में नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का खौफ से घर लौट रहे प्रवासी
संक्रमण बढ़ने से सरकार की ओर से सख्ती लागू किए जाने के बाद दूसरे प्रदेशों में काम कर रहे लोगों में इसका खौफ बढ़ने लगा है। जिसके कारण दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत आदि से बड़ी संख्या में प्रवासी जिले में लौट रहे है। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंडों पर हर रोज करीब दो हजार लोग उतर रहे हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों के कोरोना जांच की खानापूर्ति की जा रही है। तथा अधिकांश यात्री बिना जांच कराए निकल जा रहे हैं जिससे गांवों में संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जा रही है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का करें उपाय
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. समीर गुप्ता का कहना है कि कोरोना से लड़ने के लिए इम्युनिटी मजबूत होना आवश्यक बताया जा रहा है। कोरोना संक्रमण होने पर पीड़ित को सांस व गले के साथ फेफड़े आदि में परेशानी की शिकायत अधिक आ रही है। इसके लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने की किया जा सकता है। विटामिन सी से भरपूर पदार्थ नींबू, आंवला, हरी मिर्च के अलावा अदरख, काली मिर्च, गिलोय, तुलसी पत्ती, हल्दी मिला दूध आदि तमाम आयुर्वेदिक व परंपरागत दवाओं व उपायों को अपनाने की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं। वर्तमान समय में ठंड का मौसम चल रहा है। इस समय बहुत सी ऐसी सब्जियां बाजार में हैं, जिनका सेवन कर अपना इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed