{"_id":"6839f3649643e9c3f80e6ae9","slug":"provide-relief-from-floods-get-a-bridge-constructed-at-kaithighat-gonda-news-c-100-1-slko1028-138573-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाढ़ से दिलाएं निजात, कैथीघाट पर बनवाएं पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाढ़ से दिलाएं निजात, कैथीघाट पर बनवाएं पुल
Fri, 30 May 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 30 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करते विधायक प्रेमनरायन पांडेय व प्रभात वर्मा। स्रोत:
गोंडा। बाढ़ को लेकर अमर उजाला की मुहिम के बाद अब पक्का बांध बनाने की मांग तेज होने लगी है। बृहस्पतिवार की शाम को तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय व गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
तरबगंज विधायक ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में आने वाली बाढ़ की समस्या से अवगत कराया। कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए ठोस इंतजाम कराने की जरूरत है। उन्होंने सोनौली मोहम्मपुर में पक्का बांध निर्माण कराने की मांग की। क्षेत्र में कैथीघाट सहित अन्य स्थानों पर पुल का निर्माण कराने की मांग की। इसके साथ ही चंदीपुर, मुकुंदपुर में पावर हाउस बनाने की मांग की। शीशव-चंदीपुर मार्ग, बरईपुर-रामपुर टेंगरहा, बौरिहा-चंदीपुर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की। जबकि, विधायक प्रभात वर्मा ने गौरा पांडेय से गिन्नीनगर मार्ग के चौड़ीकरण, घारीघाट-गिन्नीनगर मार्ग, अमवा-वीरपुर मार्ग का चौड़ीकरण कराने तथा कुआनो नदी के भानूकोनी और महाराजगंंज ग्रंट-कूकनगर ग्रंट मार्ग पर पुल निर्माण की मांग की। वहीं, करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की मांग की।