फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   protest against voilating labour laws

श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर धरना

Thu, 17 Dec 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
protest against voilating labour laws
गोंडा। रेलवे ठेका सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न व श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ गुरुवार को गोंडा रेलवे स्टेशन पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता कामरेड लक्ष्मी देवी संचालन केपी पांडेय ने किया।
विज्ञापन

धरने के बाद रेलमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र रजिस्टर्ड डाकपत्र से भेजा गया। दिये गये मांगपत्र में ठेकेदार बदलने पर सभी ठेका कर्मचारियों को पूर्व ठेकेदार की तरह ही सेवा में नियोजित किये जाने, ठेका सफाई कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत न्यूनतम निर्धारित दिहाड़ी बेतन का भुगतान सुनिश्चित कराये जाने, ठेका सफाई कर्मचारियों के लिये मेडिकल व चिकित्सा सुविधा गोंडा रेलवे रेलवे हॉस्पिटल में दिये जाने, ठेका सफाई कर्मचारियों के लिये ठेकेदार द्वारा काटे जा रहे ईपीएफ का यूएएन नंबर सभी कर्मचारियों को दिये जाने तथा ठेकेदार बदलने पर उसी यूएएन नंबर को बनाये रखे जाने जिससे कर्मचारियों की नौकरी बनी रहे, सभी ठेका सफाई कर्मचारियों का सामूहिक बीमा कराये जाने, 24 मार्च से 18 मई 2020 लॉक डाउन की अवधि के दौरान बैठाये गये। ठेका सफाई कर्मचारियों को मानदेय/वेतन देने के लिये रेलवे द्वारा गोंडा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत प्रोप्राइटर अभिषेक कुमार मिश्रा मेयर्स आर एन इंडस्ट्रीज गोरखपुर तो सफाई ठेका कर्मचारियों का बकाया 3912670 रुपये (39 लाख 12 हजार 670 रुपये) का भुगतान तत्काल भुगतान कराये जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

गोंडा रेलवे स्टेशन पर सौ से ज्यादा कार्य कर रही महिला कर्मियों को वर्दी बदलने व लंच बॉक्स रखने के लिये अलग कक्ष की व्यवस्था किये जाने, सफाई कर्मचारियों को ईपीएफ का यूएएन नंबर बिना दिये ठेकेदार का भुगतान होता रहा जिसकी जांच कराकर यूएन नंबर दिये जाने, गोंडा रेलवे स्टेशन पर ठेका सफाई कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वाले मुख्य स्वास्थ निरीक्षक की जांच करायी जाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा रेलवे स्टेशन पर सभी कर्मचारियों के लिये श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित कराये जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। 15 दिनों के भीतर कार्यवायी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी गई है।

धरने को सीआईटीयू के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय, कानपुर जोन के महामंत्री मो खालिद, मीरा शर्मा, शिवा कश्यप, मनीष कुमार, सुरेंद्र सिंह, अरविंद कनौजिया, रामबचन, अनूप कुमार आदि ने संबोधित किया। धरने में प्रदीप, मोहिनी, लखिया, रेखा चौधरी, कमला, राजकुमार, गोविंदर सिंह, रोहित, राजा बाबू, स्वामीनाथ, प्रेमा सहित भारी संख्या में ठेका सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed