{"_id":"6aa8337c8d00d0978b0c8a96","slug":"protest-against-the-attack-on-chandrashekhars-convoy-gonda-news-c-100-1-slko1026-166096-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चंद्रशेखर के काफिले पर हमले के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चंद्रशेखर के काफिले पर हमले के विरोध में प्रदर्शन
Mon, 14 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंडल प्रभारी जयशंकर गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें हमले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कुछ लोगों ने पुलिस संरक्षण में हमला किया। उन्होंने घटना में पुलिस की भूमिका की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मोहित भारती, देवी प्रसाद हंस, रामबचन गौतम, रामभरोसे, मोबिन अहमद शाह, ताहिर खान, उपेंद्र कुमार गौतम, अंकित गौतम, आत्माराम सोनकर, उदयराज सोनकर, शिवम भारती, विनोद कुमार गौतम, अजय रावत, विनोद पासवान, किशोर मौर्य, अनिल मौर्य, दीनानाथ गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।