फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Protest against the arrest of farmers in Punjab and Haryana

पंजाब व हरियाणा में किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में भूकियू का प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Protest against the arrest of farmers in Punjab and Haryana
गोंडा में पंजाब व हरियाणा के किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में आर्यनगर में धरना देते किसान यूनिय? - फोटो : GONDA
रूपईडीह (गोंडा)। भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को किसानों की समस्याओं एवं पंजाब व हरियाणा के गिरफ्तार किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आर्यनगर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। और नेताओं को बिना शर्त के रिहाई संबंधी ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव एवं जिलाध्यक्ष शिवराम उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गोकरन नाथ शिवाला से काफिला निकालकर जगह-जगह किसानों को जागरूक व एकजुट करते हुए गोंडा-बहराइच मार्ग के आर्यनगर चौराहे पर शासन प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिसमें किसानों के समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर अनाज खरीदने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का विधेयक बनाने की मांग शासन से की और किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं आर्यनगर महाराजगंज मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र कराने की बात कही। शासन एवं प्रशासन से तीन सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार गोंडा को ज्ञापन देकर की। इस दौरान शिवराम उपाध्याय, रजत वर्मा, हरि भान यादव, राजेश्वरी तिवारी, रमेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद, महादेव, अनिल वर्मा, गंगाराम, चेतन वर्मा आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं का समर्थन योगी सेना व समाजसेवियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed