फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Protest against the arbitrariness of private schools

Gonda News: निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में धरना

Tue, 08 Sep 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Protest against the arbitrariness of private schools
गांधी पार्क में धरना देने उमड़े छात्र व तैनात पुलिस फोर्स। संवाद
गोंडा। शिक्षा बचाओ आंदोलन के तहत मंगलवार को गांधी पार्क में धरना देने जा रहे छात्रों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में जुटे राष्ट्रीय छात्र महापंचायत के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। छात्रों की संख्या बढ़ने पर एलबीएस चौराहे के पास बैरिकेडिंग करा दी गई। छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से कहासुनी हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय छात्र महापंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय की अगुवाई में निजी स्कूलों में ड्रेस, कॉपी-किताब और फीस के नाम पर वसूली रोकने समेत अन्य मांगों को लेकर छात्रों से गांधी पार्क में जुटने का आह्वान किया गया था। सोमवार से ही आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई थी। जानकारी मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बैरिकेडिंग के बावजूद सैकड़ों छात्र गांधी पार्क पहुंच गए। छात्रों की संख्या बढ़ने पर एलबीएस चौराहे और गांधी पार्क जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे छात्रों ने एलबीएस चौराहे के पास बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया। पुलिस ने रस्सी लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान नोकझोंक हुई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। बाद में नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने छात्रों से ज्ञापन लिया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ धरना समाप्त कर दिया गया। शिवम पांडेय ने आरोप लगाया कि धरने के लिए गांधी पार्क में तैयार कराया गया मंच पुलिस ने तोड़ दिया और तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने साथियों के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की प्रमुख मांगें
निजी स्कूलों में किताब-कॉपी और फीस के नाम पर मनमानी पर रोक, जर्जर सरकारी स्कूल भवनों और छात्रावासों की तत्काल मरम्मत, मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क के नाम पर वसूली रोकने और प्रत्येक विकासखंड में खेल मैदान बनवाने की मांग की गई।
धरने की नहीं थी अनुमति
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने कहा कि गांधी पार्क धरने के लिए निर्धारित स्थान नहीं है और धरने की कोई अनुमति भी नहीं थी। इसी वजह से छात्रों को रोका गया। संगठन की ओर से ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंच तोड़ने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। छात्रों से बातचीत कर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने कहा कि बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन की कोशिश की जा रही थी, इसलिए छात्रों को रोका गया। किसी से अभद्रता नहीं की गई और न ही मंच तोड़ा गया। मंच तो बना ही नहीं था, इसलिए उसे तोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। प्रदर्शनकारियों ने कई बार बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने रोका। पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

गांधी पार्क में धरना देने उमड़े छात्र व तैनात पुलिस फोर्स। संवाद

गांधी पार्क में धरना देने उमड़े छात्र व तैनात पुलिस फोर्स। संवाद

गांधी पार्क में धरना देने उमड़े छात्र व तैनात पुलिस फोर्स। संवाद

गांधी पार्क में धरना देने उमड़े छात्र व तैनात पुलिस फोर्स। संवाद

गांधी पार्क में धरना देने उमड़े छात्र व तैनात पुलिस फोर्स। संवाद

गांधी पार्क में धरना देने उमड़े छात्र व तैनात पुलिस फोर्स। संवाद

गांधी पार्क में धरना देने उमड़े छात्र व तैनात पुलिस फोर्स। संवाद

गांधी पार्क में धरना देने उमड़े छात्र व तैनात पुलिस फोर्स। संवाद

गांधी पार्क में धरना देने उमड़े छात्र व तैनात पुलिस फोर्स। संवाद

गांधी पार्क में धरना देने उमड़े छात्र व तैनात पुलिस फोर्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed