{"_id":"6a8c872985f237e5180509a0","slug":"protest-against-the-alleged-insult-to-the-national-anthem-gonda-news-c-100-1-slko1028-164928-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन
Mon, 24 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत: संगठन
गोंडा। उन्नाव में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान का मामला गरमा गया है। सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी को तहरीर दी। कांग्रेस ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस नेताओं ने तहरीर में आरोप लगाया कि उन्नाव के सरकारी कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें राष्ट्रगान के दौरान कुछ लोग खड़े होकर सम्मान देने के बजाय आवागमन और आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की मौजूदगी में ऐसी स्थिति उत्पन्न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। इस दौरान डॉ. सैयद अब्दुल मुजीब, सुकई भारती, जाकिर अली, इमरान खान, सुरेश गौतम, प्रदुमन शुक्ल, अनीश नाना, निरमेश श्रीवास्तव, रियाज अहमद, खगेश चतुर्वेदी, शाबान, हरिराम वर्मा, आफताब अंसारी, छोटेलाल, रिजवान, शिव प्रताप शुक्ल आदि मौजूद रहे।