{"_id":"6a47f82c04a2b7a2800a4426","slug":"proposal-for-a-laser-light-and-sound-show-at-the-swaminarayan-temple-chhapia-gonda-news-c-100-1-slko1026-161544-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्वामी नारायण मंदिर छपिया में लेजर लाइट एंड साउंड शो का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्वामी नारायण मंदिर छपिया में लेजर लाइट एंड साउंड शो का प्रस्ताव
Fri, 03 Jul 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
छपिया स्थित स्वामी नारायण मंदिर। स्रोत-सोशल मीडिया
गोंडा। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्वामी नारायण मंदिर छपिया में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण को बढ़ाने के लिए लेजर लाइट एंड साउंड शो स्थापित कराने का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की आधुनिक सुविधाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव होगा।
मंडलायुक्त कार्यालय के महाराजा सुहेलदेव सभागार में शुक्रवार को श्री देवीपाटन धाम तीर्थ विकास परिषद, बलरामपुर के अंतर्गत पर्यटन विभाग की स्वीकृत एवं संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त ने की। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों का विकास धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है। इसलिए सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य लंबित बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। जिन परियोजनाओं में किसी प्रकार की बाधा है, उन्हें संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र दूर कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम बलरामपुर सहित अन्य अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पांडेय, पर्यटन विभाग के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।